मुम्बई पुलिस ने सुखविंदर कौर को भेजा समन

radhe2
मुम्बई। स्वयं को देवी का कथित अवतार बताकर ठगने वाली सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां को मुंबई पुलिस ने समन जारी किया है। राधे मां के साथ ही पुलिस ने छह अन्य लोगों को भी समन भेजा है। मुंबई की कांदीवली पुलिस ने दहेज प्रताडऩा के मामले में समन भेजते हुए राधे मां से जवाब तलब किया है। राधे मां के अलावा जिन लोगों को समन भेजा गया है वह पीडि़ता के ससुराल पक्ष के लोग हैं।
इसके पहले रविवार को राधे मां नांदेड़ से औरंगाबाद के लिए रवाना हुईं। वहां से वह मुंबई पहुंची, एक भक्त ने उन्हें गोद में उठाकर कार में बैठाया। इस दौरान भारी संख्या में लोग वहां मौजूद रहे। उसने कहा कि वह पहले परेशान थीं लेकिन अपने गुरु के आगे माथा टेकने के बाद काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। सुखविंदर के सहायक संजीव गुप्ता ने कहा कि निराधार आरोपों से वह दुखी हैं। उन्हें बिना वजह इस मामले में घसीटा जा रहा है। जिस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा है वह सही नहीं है। उनके डांस का वीडियो एक पारिवारिक कार्यक्रम का है, इसमें क्या गलत है?