यूपी में दो साल में लगेंगे 10 करोड़ पौधे

akhilesh
लखनऊ। सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि अगले 2 वर्षों के दौरान 10 करोड़ पौधों का रोपण किया जाएगा। इस वर्ष रोपे जाने वाले 5 करोड़ पौधों में से 2-2 करोड़ जुलाई और अगस्त में तथा 1 करोड़ सितम्बर माह में रोपे जाएंगे। वर्ष 2015-16 में वन प्रभाग झांसी, ललितपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, सोनभद्र, मिजऱ्ापुर में 1-1 हजार एकड़ के क्षेत्र में वृक्षारोपण करके ग्रीन बेल्ट विकसित की जाएगी। सीएम श्री यादव आज यहां वन महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ करते हुए पर्यावरण पर बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की।उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण के फायदों से हम सभी परिचित हैं। पर्यावरण बचेगा तभी हम सब खुशहाल होंगे। पर्यावरण संरक्षण का सबसे सरल उपाय वृक्षारोपण है। धरती पर ग्रीन कवर बढ़ाकर वर्तमान और भावी पीढ़ी के बेहतर जीवन की गारण्टी की जा सकती है। राज्य सरकार के प्रयास से पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में ग्रीन कवर में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके अतिरिक्त, इसके अलावा 418 स्थलों पर 50 एकड़ या उससे अधिक क्षेत्र में हरित पट्टी का विकास किया जाएगा। वन महोत्सव सप्ताह के दौरान पूरे प्रदेश में 1,248 स्थानों पर कुल 1 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे।