जलाभिषेक के लिए लम्बी लाइन, प्रशासन सर्तक

Kanwariyas-in-shiv-temple
वाराणसी। श्रावण महीने के दूसरे सोमवार को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंच रही है। झारखंड के देवघर में जल चढ़ाने के दौरान हुए हादसे के बाद जिला प्रशासन यहां सतर्कता बरत रहा है। भक्तों के लिए जारी एक अपील में कहा गया है कि गंगा का जलस्तर बढ़ा हुआ है। घाटों पर फिसलन है। जल लेने वाले भक्त संभलकर जल लें। सुबह दस बजे तक जहां 55 हजार से अधिक भक्तों ने किया जलाभिषेक किया वहीं शाम तक दो लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है।
शहर के लक्सा गोदौलिया, मैदागिन, चौक, दशाश्वमेध, नई सड़क, बास फाटकए गिरजाघर, सोनारपुरा, मदनपुरा, जंगमबाड़ी के रास्तों पर बैरीकेटिंग किया गया है। गंगा घाटों पर जल पुलिस के मोटर बोट पर सवार जवान लगातार चौकसी बरत रहे हैं। कांवरियों और दर्शनार्थियों के वाहनों के पार्किंग स्थल मैदागिन टाऊन हॉल एमजदा सिनेमा हॉल परिसरए स्नातन धर्म इंटर कॉलेज के साथ ही छोटे.बड़े सभी वाहन मंदिर मार्ग पर प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। एसपी क्राइम राहुल राज के मुताबिक सुबह दस बजे तक 55 हजार से अधिक लोग दर्शन कर चुके हैं। देर शाम तक दो लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। मंदिर के प्रमुख अर्चक श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि सृष्टि के पालनहार बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए पूरे भारत से भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है। विषपान के बाद नीलकंठ के तपन को कम करने के लिए जलाभिषेक किया जाता है। काशी में उत्तरवाहिनी मां गंगा का जल महादेव को अतिशय प्रिय है। बाबा पूरे विश्व के नाथ हैंए जो भी श्रावण के सोमवार को उनको जल चढ़ाता हैए वो अखिल ब्रह्मांड के अधिपति को समर्पण भाव से जलाभिषेक करता है। बाबा इस समय औघड़ नहीं बल्कि महाराज के रूप में विराजमान होते हैं।
एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने बताया कि दो कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण नंबर जारी किए गए हैं जो इस प्रकार हैं. एडीएम प्रशासन-2504900 और एडीएम फाइनेंस-2502562। इसमें अलग.अलग शिफ्ट में लोगों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं के सामानों को सुरक्षित रखने को अमानती घर चितरंजन पार्कए चित्रा सिनेमाए चौक थाना परिसर और गोदौलिया में बनाए गए हैं। काशी विश्वनाथ दरबार तक जाने के लिए भक्त ढुंढिराज गणेश, सरस्वती फाटक, छत्ताद्वार से जा सकते हैं। भक्तों की सुविधा के लिए समाजसेवी संस्थाओं द्वारा 12 से ऊपर शिविर लगाए गए हैं। मेडिकल टीम भी लगातार राउंड पर है।