राशिफल 31 जुलाई : जानें राशियों का हाल

गोरखपुर। ग्रहों की स्थिति-मेष राशि में चंद्रमा हैं। राहु वृषभ राशि में हैं। सूर्य और बुध कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में शनि, कुंभ राशि में गुरु हैं। मेष-सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्धता है। जीवन में तरक्की करते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी सम्भव है। प्रेम की स्थिति भी पहले से बेहतर है। व्यापार अच्छा चलेगा। सूर्यदेव को जल दें। वृषभ-मन थोड़ा चिंतित रहेगा। अज्ञात भय परेशान करेगा। खर्च से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक, मानसिक चिंता बनी रहेगी। प्रेम अच्छी स्थिति में है। व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। भगवान शिव की अराधना करते रहें। मिथुन-आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। यात्रा में लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापार अच्छा है। मां काली की वंदना करें।