कई दलों के लोगों ने सपा की ली सदस्यता

लखनऊ। बसपा, कांग्रेस छोडक़र आये कई प्रमुख नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में आज प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने शामिल होने वाले नेताओं को सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर नेताओं ने सन् 2022 के विधान सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में नारायण सिंह कुशवाहा बसपा, राजेश मौर्या बसपा, धर्मेन्द्र यादव बसपा (सोनभद्र), बाल किशुन पटेल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शिवपुर वाराणसी, आनन्द प्रताप शर्मा राष्ट्रीय महासचिव नाई महासभा वाराणसी, राजेन्द्र प्रसाद पटेल प्रवक्ता उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा, कमलेश कुमार यादव हैदरगढ़, मनोज कुमार निषाद बसपा जौनपुर, हृदय नारायण राजभर बसपा जौनपुर, गौरव मिश्रा बसपा जौनपुर, योगेश अकेला कांग्रेस जौनपुर, दिलीप चौधरी प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महराजगंज, यश त्रिपाठी पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सिसवां पीस पार्टी महाराजगंज (115 लोगों के साथ) हैं।