राहुल ने पिटे कांग्रेसियों का लिया हाल

Congress Vice President Rahul Gandhi making a surprise appearance at a 'Meet the Press' programme of with party General Secretary Ajay Maken at Press Club in New Delhi on Friday.  Photo by Shekhar Yadav

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में कांग्रेसी नेताओं के जोरदार प्रदर्शन ने सूबे के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में एक बार फिर जोश का संचार कर दिया। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फ ोन करके राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल खत्री से हालचाल पूछा। राहुल ने प्रदेश सरकार के इशारे पर कंाग्रेसियोंं पर की गयी बर्बर लाठीचार्ज की निन्दा की। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, सांसद व प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर निर्मल खत्री ने कहा कि भले ही पुलिस ने बर्बर लाठियां बरसायीं हों व मुझे चोट लगी हो लेकिन कंाग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता इस दमन से डरने वाले नहीं हैं। कंाग्रेस पार्टी का संघर्ष का इतिहास रहा है। आने वाले समय में इस संघर्ष को हम जिला और तहसील तक ले जायेंगे और इस प्रदेश सरकार को बेनकाब करेंगे। प्रभारी मिस्त्री व अध्यक्ष डॉक्टर खत्री ने पूरे प्रदेश से आये हजारों की सं या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।