भाजपा बोली: मुलायम ने कहा सच सपा चुनाव हार जायेगी

bjp-logo
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के बयान पर कहा कि तीन वर्षो में पहली बार वो सच बोल रहे है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने कहा कि हां, यह सच है कि सपा सरकार सौ प्रतिशत चुनाव हारने जा रही है। सपा सरकार द्वारा प्रायोजित गुण्डागर्दी, अराजकता, भ्रष्टाचार और महिला उत्पीडऩ की बढ़ती घटनाओं के कारण सपा आगामी विधानसभा चुनाव में धूल घूसरित हो जायेगी। प्रवक्ता डा. मिश्र ने कहा कि सपा सुप्रीमों ने सच बोला है कि अगर आज चुनाव हो जाये तो सपा चुनाव हार जायेगी, ज्यादातर लोग ठेकेदारी, दलाली और रंगदारी में उलझे है। दबगंई की कीमत सपा को चुकानी पड़ सकती है। डा. मिश्र ने कहा कि जब तब जुवां पर सच आ ही जाता है। सपा सरकार को इन सबकी कीमत चुकानी ही होगी। यह भी सच है कि मंत्री जनता का काम करने के बजाय भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद में व्यस्त है। प्रवक्ता डा. मिश्र ने आरोप लगाया और कहा कि मुलायम सिंह को तो 3 साल बाद प्रदेश की हकीकत पता चली जब कि प्रदेश की जनता इसे रोज भोग रही है। सपा सरकार के लोगों के इसी आचरण के कारण सपा लोकसभा चुनाव में बुरी तरह पराजित हुई। उन्होंने कहा कि यह तय है कि विधानसभा चुनाव में भी सपा सरकार की हार की कहानी फिर दुहराई जायेगी।