हिन्दी को आधिकारिक दर्जा दे यूएनओ : शिवपाल

shivpal 3 sep

लखनऊ। मॉरीशस के प्रख्यात साहित्यकार व फ्रेंच, अंग्रेजी तथा हिन्दी में प्रकाशित पत्रिका इंद्रधनुष के संपादक प्रहलाद रामशरण ने इण्डो-मॉरीशस सोशलिस्ट काउन्सिल के अध्यक्ष शिवपाल सिंह से गुरुवार को उनके सरकारी आवास लखनऊ मे मुलाकात कर वहां के हिन्दी भाषियों, भोजपुरिया जमात और इण्डो-मॉरीशस सोशलिस्ट काउन्सिल के पदाधिकारियों की तरफ से मारीशस आमंत्रित किया है। शिवपाल सिंह को मॉरीशस, सम्मान और वैश्विक समाजवाद पर व्याख्यान हेतु आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर शिवपाल ने हिन्दी को संयुक्त राष्टï्र संघ की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिए जाने की मांग पर व्यापक समर्थन देने के लिए मॉरीशस के लेखकों व बुद्धिजीवियों को धन्यवाद दिया है और जोर देकर कहा कि हिन्दी को आधिकारिक भाषा की मान्यता होने से न केवल भारतीय अपितु भारत से बाहर रह रहे सभी हिन्दी साथियों का कद बढ़ेगा। इससे यूएनओ का भी विस्तार होगा और एक बड़ी आबादी में विश्व संस्था की स्वीकारिता बढ़ेगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि इस दिशा में 10 सितम्बर से होने वाला 10 वां विश्व हिन्दी सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा।