प्रधान और सदस्यों के चुनाव स्थगन पर भाजपा नाराज

bjp-logo

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पंचायत चुनाव में प्रधान और सदस्यों के चुनाव के स्थगन का तीखा विरोध व्यक्त किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र ने प्रधान और सदस्यों के चुनाव स्थगन को सपा सरकार सोची समझी साजिश बताया। सपा सरकार प्रधानों के चुनाव स्थगित कर बूथ कैप्चरिंग की राह तैयार कर रही है। अलग-अलग चुनाव में दो गुना खर्च भी प्रदेश की जनता पर पड़ेगा।
प्रवक्ता डा. मिश्र ने आरोप लगाया कि सपा सरकार हर तिकड़म और भ्रष्टाचार कर पंचायत चुनाव जबर्दश्ती जीत लेना चाहती हैं। धमकी और घौंस का भी प्रयास हो रहा है। सीटों का आरक्षण सपाई सुविधानुसार करवाया जा रहा है। प्रदेश में पुलिस का भी दुरूपयोग की संभावना है।
प्रवक्ता डा. मिश्र ने संभावना व्यक्त की कि प्रधान के चुनाव न करवाकर बूथ कैप्चरिंग की पृष्टभूमि तैयार की जा रही है। इस तरह अलग-अलग चुनाव करवाने से प्रदेश की जनता पर दोहरे खर्च की भार पड़ेगा। खर्चे के कारण भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की विफलता है एक साथ चुनाव न करवा पाना। डा. मिश्र ने सपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा हर तिकड़म का खुला विरोध करेगी। बूथ कैप्चरिंग, भ्रष्टाचार, आरक्षण में सपाई हितो का पार्टी हर स्तर पर विरोध करेगी। प्रधान के चुवान का स्थगन सपा की कुचाल है जिसे भाजपा सफल नहीं होने देगी।