उम्र की सीमाओं से परे है नेताओं का इश्क

Love-Affairs-collage
योगेश श्रीवास्तव।
इश्क ने कभी उम्र की सीमा को नहीं माना। कांग्रेस के वरिष्ठï नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टीवी पत्रकार अमृताराव के साथ विवाह रचाने के साथ विश्व के उन राजनेताओं में शामिल हो गए जो रिश्तों और प्रेम को लेकर समाज की बंधी-बंधाई सोच से प्रभावित नहीं हुए। भारत में ही नहीं दुनिया के कई देशों में इस तरह कई उदाहरण मिलते है जहां राजनेताओं ने राजनीति में ऊं चे मुकाम पर पहुंचने के बाद ब्याह रचाया। कांग्रेस के वरिष्ठï नेता और प्रदेश प्रभारी दिग्विजय सिंह ने 68 साल की उम्र में 44 वर्षीया टीवी पत्रकार अमृताराव से ब्याह रचाया। इस शादी की पुष्टिï स्वयं अमृताराव ने की है। इस तरह की शादी पहली नहीं है इससे पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और आन्ध्रप्रदेश के गर्वनर पद से हटाए गए कांग्रेस के बुजुर्ग नेता नारायण दत्त तिवारी ने लगभग 89 साल की उम्र में वर्ष 2014 में 14 मई को अपनों वर्षो पुरानी महिला मित्र उज्जवला शर्मा से शादी रचाई। हालांकि इन दोनों की शादी करने से पहले दोनों से एक पुत्र रोहित शेखर तिवारी था जिसे लंबी कानून लड़ाई के बाद एनडी तिवारी के पुत्र होने का अधिकार मिला। उत्तर प्रदेश के ही एक कद्दावर नेता जो प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे उन्होंने भी विवाह किया लेकिन उसकों सार्वजनिक नहीं किया लेकिन उसके पुत्र को पिता के रूप में अपना नाम दिया। कांग्रेस के वरिष्ठï नेता और इंदिरा गांधी के करीबियों में शामिल आरके धवन(राजेन्द्र कुमार धवन) ने वायरल की गंभीर बीमारी में उनकी सेवा करने वाली अचला मोहन से 74वर्ष की आयु में शादी की। 16 जुलाई 2012 को जब आरके धवन से अचला से शादी की थी तब अचला की उम्र 59 साल थी। आन्ध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव ने 70 साल की उम्र में 1993 में 39 साल की तेलगू लेखक लक्ष्मी पार्वती से शादी की थी। हालांकि इस शादी के दो साल बाद ही एनटीरामाराव का निधन हो गया था। राजनीति के साथ फिल्मी दुनिया में बतौर निर्माता,निर्देशक और अभिनेता की हैसियत से दखल रखने वाले राव 1984 में आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। उनकी पहली शादी 20 साल की उम्र में 1942 में बसवा ताराकम से हुई थी। 1985 में बसवा ताराकम की कैंसर से मृत्यु हो गई थी। सीपीआई(भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) के वरिष्ठï नेता और संयुक्त मोर्चा सरकार में गृहमंत्री रहे इन्द्रजीत गुप्त युवावस्था में सुरैया नाम की लड़की से प्रेम करते थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी शादी नहीं हो पाई थी। सुरैया की शादी कहीं और हो गई पर इन्द्रजीत गुप्त ने शादी नहीं की। वह सुरैया का 40 साल तक इंतजार करते रहे। सुरैया के पति ने दूसरी शादी कर ली तो सुरैया ने उनसे तलाक ले लिया। तलाक की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुरैया ने इन्द्रजीत गुप्त से शादी कर ली। तब श्रीगुप्त की आयु 62 साल थी। श्री गुप्त की 81 साल मे मृत्यु हो गई थी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 55 साल की आयु में वर्ष 2010 में 42 वर्षीया सुनंदा पुष्कर से शादी की थी। लेकिन यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली और 17 जनवरी 2014 को वे एक होटल में मृत पाई गई थी। शशि थरूर से पहले 1988 में उनकी संजय रैना,और 1991 में सुजित मेनन से उनकी शादी हुई थी। उनकी मौत की जांच अभी भी चल रही है। इस तरह की शादियों और रिश्ते दुनिया के दूसरे देशों में भी देखने सुनने को मिलते है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्टï्रपति नेलसन मंडेला ने 80 साल की उम्र में ग्रेका मिशेल से शादी की थी। उनका पहला विवाह 1944 में इवलिन से दूसरा विवाह 1958 में विनी कडिकिजेला से हुआ था। इसी प्रकार फ्रांस के राष्टï्रपति फ्रेकोइस जेरार्ड निकोलस ने 30 वर्ष सेगोलिन रायल के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रहे इस दौरान उनके चार बच्चे भी हुए। 53 साल की उम्र में उन्होंने उससे शादी की थी। तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे सिल्वियों बर्लुस्कोनी ने 54 वर्ष की आयु में 1990 में 34 वर्षीया वैरोनिका से विवाह किया था। इससे पहले उन्होंने 1965 में पहलीबार कालरा एल्विरा से विवाह किया था और 1985 में उन्हे तलाक दे दिया था। फ्रांस के २३वे राष्टï्रपति निकोलस सरकोजी की 2008 में 53 साल की आयु में 41 वर्षीया कार्ला बू्रनी से शादी हुई थी। कार्ला ब्रूनी से पेरिस में हुई शादी से दोनों को बेटी के रूप में एक संतान मिली।