जन्मदिन मुबारक हो धोनी

dohni
नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनको कैप्टन कूल से भी जाना जाता है आज यानि कि 7 जुलाई के दिन इनका 34वां जन्मदिन है। इस मौके पर रांची में और उनके घर में जश्न सा महौल है। इस बार उनका बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए उनकी लाडली बेटी जिवा भी शामिल है। इस अवसर पर धोनी के फैंस और उनके दोस्त बहुत ही अलग-अलग तरीके के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट कर रहे है और सोशल साइड पर शुभकामनाएं भेज रहे है वहीं एक फैंन का कहना है कि धोनी ने रांची का नाम ऊंचा किया है। वह हमेशा आगे बढ़ते रहे यही कामना है। स्नेहा कहती हैं धोनी सबसे बेहतरीन हैं, वो और अधिक तरक्की करें जन्मदिन पर यही शुभकामना है। इस मौके पर माही के पूर्व कोच चंचल भट्टाचार्य ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। कैप्टन कूल को जनसंदेश न्यूज पोर्टल की ओर से भी हार्दिक शुभकामनाएं।