देश में अव्वल आया यूपी मिला अवार्ड

cm1octलखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राज्य सरकार के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रदेश को देश के सबसे अधिक प्रतिस्पर्धी राज्य की श्रेणी में शामिल किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मेहनत की बदौलत उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने अपेक्षा की कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भविष्य में भी इसी लगन और उत्साह के साथ मेहनत से काम करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर माईकल पोर्टर द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ कम्पटीटिवनेस के सहयोग से एक प्रतिष्ठित बिजनेस समाचार-पत्र द्वारा कल नई दिल्ली में आयोजित मोस्ट कम्पटीटिव स्टेट अवार्ड, 2015 कार्यक्रम में उत्तर प्रदेष को कम्यूनिकेषन, ह्यूमन कैपेसिटी तथा फैक्टर कंडीषन के लिए पुरस्कृत किया गया था। मुख्यमंत्री ने आज इन सभी पुरस्कारों को मुख्य सचिव आलोक रंजन को सौंप दिया। साथ ही, उन्होंने मुख्य सचिव के सहयोगी अधिकारियों की टीम को बधाई भी दी। मापदण्डों पर देश के 29 राज्यों में प्रथम पाया गया।
श्री यादव ने कहा कि पिछले दिनों विश्व बैंक द्वारा जारी एक रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को भारत के पहले दस राज्यों में भी स्थान दिया गया है। इसके अतिरिक्त सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है। यूपी प्राकृतिक और मानव संसाधन के मामले में काफी समृद्ध राज्य है। 21 करोड़ की आबादी की खरीददारी की क्षमता प्रदेष को बड़े बाजार में बदलने की क्षमता रखती है।