प्रदेश में कानून का नहीं गुण्डा राज: ओम माथुर

jaunpur om

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर ने कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया कि मिशन 2017 के लिए संकल्प इच्छा शक्ति लेकर जुट जाये। केन्द्र सरकारी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को हैण्ड बिल और पोस्टर छपवाकर जनता में वितरित करके प्रचार प्रसार करे। माथुर शहर के खरका कालोनी में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में दीन दयाल प्रतिमा पर बनायी गयी छतरी का लोकार्पण करने के बाद शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुआ कही। भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम माथुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज नही बल्कि गुण्डा राज कायम हो गया है। इस सरकार के कार्यकाल में हत्या लूट डकैती और बलात्कार की घटनाएं आम हो गयी है। खुद सरकार में बैठे लोग दंगा कराते है और उसका आरोप भाजपा और आरएसएस पर लगा देते है।