यूपी की गंगा नदी में बढ़ गयी डाल्फिनों की संख्या

ganges-river-dolphinलखनऊ। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण संजीव सरन ने प्रदेश में गंगा व उसकी सहायक नदियों में डॉल्फिन की संख्या की वृद्धि पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने पांच से लेकर आठ अक्टूबर 2015 तक प्रदेश में की गई गणना में डॉल्फिनों की संख्या बढ़कर 1263 होने पर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉल्फिन सर्वेक्षण का प्रथम संगठित प्रयास वर्ष 2012 में किया गया। पांच से सात अक्टूबर 2012 में डॉल्फिन सर्वेक्षण में इनकी संख्या 671 पायी गई। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण ने कहा कि प्रदेश में गंगा, यमुना, च बल, गेरूवा, घाघरा, केन, राप्ती, शारदा, बेतवा व सोन नदियों में 3350 किलोमीटर लम्बाई में विश्व प्रकृति निधि-भारत व अन्य सहयोगी स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से डॉल्फिन दिवस पांच अक्टूबर 2015 से राष्ट्रीय जलीय जीव डॉल्फिन का सर्वेक्षण प्रारम्भ हुआ।