धर्म की अफीम पिला रही है भाजपा और सपा: संजय सिंह

aap 10 octलखनऊ। आप नेता संजय सिंह ने शनिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लखनऊ से बाराबंकी तक एकता संकल्प मार्च इसलिए निकाला गया कि हिन्दू और मुसलमान सभी एकता से आपस में मिलकर प्रेम से रहे। धार्मिक मुद्दों पर किसी के बहकावे में न आकर आपस में झगडा न करने की अपील की। संजय सिंह ने भाजपा और सपा को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आगामी 2017 के चुनाव के लिए धार्मिक दंगे कराकर जनता को हिन्दू और मुसलमानों में फिर से बाटने की कोशिश की जा रही है। दादरी, मुजफरनगर और सहारनपुर की जघन्य घटना इसका एक उदाहरण है। भाजपा और सपा जनता के हितों की बात न करके लोगों को धर्म की अफीम पिलाकर गुमराह करने का काम कर रही है। सभी राजनैतिक पार्टिया शिक्षा, चिकित्सा, बिजली,पानी और सुरक्षा की बात नहीं कर रही है जबकि देश के हर व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को भ्रस्टाचार, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर काम करने नहीं दे रही है। उत्तर प्रदेश सरकार तो आम आदमी पार्टी से इतना भयभीत हो गई है कि अरविन्द केजरीवाल को दादरी में एखलाक के परिवार वालों से मिलने से रोका। जबकि इसी सरकार ने भाजपा के संगीत सोम से लेकर ओवैसी तक किसी को नहीं रोका। संजय सिंह ने ये भी कहा कि जिस तरह कल दिल्ली सरकार ने अपने मंत्री को भ्रस्टाचार के मामले में बर्खास्त किया है क्या सपा और भाजपा अपने दागी और भ्रस्टाचारी नेताओ को बर्खास्त करने की हिम्मत दिखा पाएगी। उत्तर प्रदेश की सरकार की नाकामयाबी को बताते हुए रास्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धवस्त हो चुकी है। लोगों को फर्जी मुकद्दमों में फंसाया जा रहा है, शिक्षा मित्रों पर लाठी चार्ज हो रहा है। प्रदेश में हर व्यक्ति अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है। सपा सरकार भी अन्य राजनैतिक पार्टियो की तरह परिवारवाद को बढ़ावा दे रही है ।