आईएसएल के लिए सुनील छेत्री 1 करोड़ 20 लाख में बिके

suneel
नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग फुटबाल के लिए खिलाडिय़ों की पहली नीलामी शुरु हो चुकी है और नीलाम होने वाले खिलाडिय़ों में भारत के स्टार स्ट्राइकर सुनील छेत्री भी शामिल हैं। स्ट्राइकर सुनील छेत्री को मुंबई सिटी एफसी ने 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा। मिडफील्डर यूजेनेसन लिंगदोह को पुणे सिटी एफसी ने 1.05 करोड़ रुपए में खरीदा।
भारतीय कप्तान सुनील का आधार मूल्य 80 लाख रुपए था। उनके लिए नीलामी ज्यादा लंबी नहीं चल पाई और मुंबई सिटी एफसी ने उन्हें 1.20 करोड़ रुपए में खरीदा और इससे पहले जैकीचंद सिंह की नीलामी हुई। फॉरवर्ड का आधार मूल्य 20 लाख रुपए था और उन्हें पुणे सिटी फुटबॉल क्लब ने 45 लाख रुपए लाख रुपए में खरीदा। इसके बाद मिडफील्डर यूजेनेस लिंगदोह हैमर के नीचे से गुजरे। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी का आधार मूल्य 27.50 लाख रुपए था। भारत की तरफ से 4 मैच खेल चुके पुणे सिटी एफसी ने 1.05 करोड़ रुपए में खरीदा।