आजम उवाच: देश में माहौल खराब, इमरजेंसी लगानी चाहिए

azam-khan with lettarलखनऊ। यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खान ने कहा है कि देश का माहौल खराब हो चुका है इसलिए अब देश में इमरजेंसी लगा दी जानी चाहिए। आजम खान ने देश के माहौल का हवाला देते हुए राष्ट्रपति से देश में राष्ट्रपति शासन लगाने और दोबारा लोक सभा चुनाव कराने की बात भी कही है। आपको बता दें कि इससे पहले आजम ने यूएन जाने की जिद करके विवाद खड़ा कर दिया था। आजम खान ने कहा है कि देश में मानव अधिकारों का हनन हो रहा है।
दादरी कांड के बाद से आजम खान, साक्षी महाराज समेत कई नेता अब तक विवादित बयान दे चुके हैं। आजम ने कहा है कि आर.एस.एस. ने इस देश को अघोषित हिन्दू राष्ट्र बना दिया है। संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे में राष्ट्रपति की ये जिम्मेदारी होती है की कानून लागू करने के लिए देश में इमरजेंसी लगाये और चुनाव करायें।