तीसरे और चौथे चरण के लिए ताकत झोकेंगे युवराज

rahul rallyपटना। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दुर्गा पूजा के तत्काल बाद तीसरे और चौथे चरण के मतदान में एक बार फिर अपनी पूरी ताकत लगायेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बिहार चुनाव के मद्देनजर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की छह सभाओं पर सहमति प्रदान कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी 26 को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। वे 26 अक्टूबर को गोविंदगंज, वाल्मीकि नगर और इसके बाद रीगा में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इसके बाद चौथे चरण के मतदान के पूर्व वे एक बार पुन: बिहार में होंगे। 29 को राहुल गांधी बेनीपट्टी, प्राणपुर और इसके बाद किशनगंज में चुनावी सभाएं करेंगे। पांचवें चरण के मतदान के पूर्व सोनिया गांधी के भी बिहार आने की संभावना है। अब तक महागठबंधन के नेताओं के बीच साझा चुनाव प्रचार का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। इसके पीछे पार्टी का तर्क है कि अलग-अलग सभाएं होने से ज्यादा से ज्यादा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं हो पा रही हैं।