भारत-चीन का संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण हुआ खत्म

india and chinaनेशनल डेस्क। चीन के यूनान शहर की कुन्मिंग सैन्य अकादमी में 12 अक्टूबर से भारत और चीन संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास आज एक मैदानी अभ्यास के साथ खत्म हो गया। दोनों तरफ के सैनिकों ने एक साथ प्रशिक्षण लिया और; बुनियादी व्यक्तिगत कौशल (मुकाबला मुक्केबाजी, पर्वतारोहण और निशानेबाजी), व्यापक युद्ध कौशल (बाधा पार, शूटिंग, विध्वंस, सघन शारीरिक प्रशिक्षण), और विशेष रूप से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए इकाई/उप इकाई रणनीति पर आधारित बनाए गए सामूहिक समूहों में एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा। भारत और चीन के सीमा क्षेत्रों पर आतंकवादी हमलों का मुकाबला करने के लिए अभ्यासी नजरिये से 21-22 अक्टूबर को एक साझा मैदानी अभ्यास किया गया। चुनौतीपूर्ण सामरिक परिस्थितियों की एक पूरी श्रृंखला ने उप इकाइयों की कार्रवाइयों को पेश किया गया और पेशेवराना और आपसी सहयोग का एक बहुत ही ऊंचा स्तर दोनों तरफ की सेनाओं के सैनिकों के बीच देखने को मिला। आज दोनों देशों के पर्यवेक्षक प्रतिनिधिमंडलों ने अभ्यास का निरीक्षण किया, जिन्होंने दोनों तरफ के सैनिकों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया।
भारतीय पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल ए.एल. चव्हाण, ने सभा को संबोधित किया और संयुक्त अभ्यास के सफल संचालन के लिए दोनों दलों को बधाई दी। उन्होंने उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान पैदा हुई आपसी समझ और सद्भावना भविष्य में दोनों के बीच सैन्य संबंधों को मजबूत बनाने में बहुत कारगर सिद्ध होगी।
चेंगदू सैन्य कमान के स्टाफ के उप प्रमुख और चीनी पर्यवेक्षक समूह के प्रमुख मेजर जनरल झांग बिंग ने कहा कि यह पांचवां संयुक्त आतंकवाद-रोधी अभ्यास था, जिसमें साझे तौर पर आतंकवाद से लडऩे के लिए दोनों देशों की शक्ति का पता चलता है और क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता बनाए रखने और विकास के लिए एक अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए दोनों देशों के दृढ़ संकल्प और नजरिये पर रोशनी डाली गई।