राम रहीम को मिली सजा: 10 साल के लिए कैद

 

 

रोहतक। रेप केस में मुजरिम डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को आज सजा का एलान हो गया है। जेल में बनायी गयी सीबीआई कोर्ट में जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को उनके कुकृत्य के लिए सजा सुनायी। इससे पहले राम रहीम ने जज के सामने आंखों में आंसू भरकर रहम की गुहार लगायी और अपने द्वारा किये गये अच्छे कामों का हवाला दिया। राम रहीम के वकीलों ने कहा कि राम रहीम ने रक्त दान और सफाई अभियान के साथ ही समाज सेवा में काफी काम किया है इसलिए राम रहीम को माफ किया जाये। जज के सामने सफेद कपड़ों में राम रहीम काफी निरीह दिख रहा था। राम रहीम ने सिर पर सफेद कपड़ा भी बांध रखा था। मालूम हो कि रेप केस का यह मामला करीब 15 साल पुराना है। वहीं जानकारी के अनुसार सिरसा में एक बार पिर हिंसा हुई है।