अबकी धनतेरस पर पांच शुभ योग

 

 

फीचर डेस्क। दीपावली से पहले धनतेरस का खास महत्व होता है। यह दिन अबूझ मुहूर्त (अत्यंत शुभकारी) माना जाता है, लेकिन इस बार 17 को अक्टूबर को धनतेरस पर बन रहे पांच शुभ योग अत्यंत लाभ देने वाले रहेंगे। पांच शुभ योग 19 साल बाद एक दिन में रहेंगे। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। इस दिन की खरीदारी चिरस्थायी रहती है।
पंडितों के अनुसार इस मुहूर्त में शुभ कार्य, लेन-देन भी शुभ माना जाता है। शाम के समय प्रदोष काल (सांय कालीन पूजा के बाद) ज्वेलरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा का खरीदारी का विशेष महत्व होता है। पंडित पंकज कपिल ने बताया कि इस बार पंचाग के अनुसार दीपावली पर पांच शुभ योग बनने जा रहे हैं। इस बार धनतेरस सुबह से देर रात तक मंगलकारी और लाभदायक रहेगा। धनतेरस पर मंगलवार और प्रदोष का होना अति शुभ है।