जयंती पर याद किये गये संजय गांधी

लखनऊ। युवा हृदय सम्राट स्व. संजय गांधी जी की जयन्ती आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री रामकृष्ण द्विवेदी की अध्यक्षता में मनायी गयी। कार्यक्रम की शुरूआत स्व. संजय गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुई।
यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने बताया कि स्व0 संजय गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री रामकृष्ण द्विवेदी ने कहा कि स्व0 संजय गांधी ने शोषितों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और 20 सूत्रीय कार्यक्रम के जरिये समाज के निचले स्तर तक विकास को पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया। स्व0 गांधी समाज में समानता के प्रमुख हिमायती रहे एवं दहेज प्रथा के प्रबल विरोधी रहे जिसके कारण उन्होने दहेज उन्मूलन पर जोर दिया था। इसी प्रकार स्व0 गांधी ने श्रमदान, परिवार नियोजन एवं सफाई पर भी अधिक जोर दिया था। श्री द्विवेदी ने कांग्रेसजनों से आवाहन किया कि आज के दिन स्व0 गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने का संकल्प लें।
प्रवक्ता ने बताया कि इस मौके पर पूर्व मंत्री श्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, श्री छोटेलाल चौरसिया, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री विनोद मिश्रा, श्री संजय बाजपेयी, श्री विजय सक्सेना, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री विकास त्रिपाठी, डा0 पी0के0 त्यागी आदि भारी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।