नगर निगम कूड़ा निस्तारण के लिए जल्द शुरू करेगा फैक्ट्री

श्यामल मुखर्जी/दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। सूखा,गीला और प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करने के लिए नगर निगम की 2 गार्वज फैक्ट्री दिसंबर आखिर तक शुरू हो जाएंगी। सिहानी और हिंडन विहार में फैक्ट्री चलाने के लिए बिजली कनेक्शन जल्दी लगा दिया जाएगा। फैक्ट्री शुरू होने के बाद दोनों क्षेत्र से कूड़े की समस्या खत्म हो जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार ने बताया कि सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग करने के लिए हर जोन में गार्वज फैक्ट्री लगाने की योजना है। सिहानी और हिंडन विहार में फैक्ट्री शुरू हो जाएगी। उनका काम अंतिम चरण में चल रहा है। इसके बाद सूखा और गीला कूड़ा अलग अलग किया जाने लगेगा। इसमें कोई दिक्कत नहीं होगी। गीले कूड़े से खाद तैयार कराई जाएगी। प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल सडक़ों को बनाने में किया जाएगा। कूड़ा अलग करने के लिए फैक्ट्री में कर्मचारी रखे जाएंगे। इसके बाद कूड़ा निस्तारण की समस्या स्थाई रूप से खत्म हो जाएगी। अन्य तीन फैक्ट्री बनाने का काम जल्दी शुरू होगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि मोरटा डंपिंग ग्राउंड पर भी मशीन लगी है। उसे जनरेटर से शुरू करा दिया है।