देश में कोरोना से हर दिन राहत

नई दिल्ली। कोरोना को लेकर देश और दुनिया साल भर परेशान हैं। हालांकि दैनिक मामलों में कमी आई है और वैक्सीन आने से भी राहत दिखाई पड़ रही है। भारत में केंद्रीय मंत्रालय के रूप में पिछले 24 घंटों में केवल 10,064 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं। यह अब तक का सबसे कम दैनिक आंकड़ा है। बीते 24 घंटों में 17,411 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 137 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं कुल मामलों की बात करें तो देश में अब तक 1,05,81,837 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सक्रिय मामले 2,00,528 पर हैं और 1,02,28,753 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। इसके अलावा मरने वालों की कुल संख्या 1,52,556 है। इधर, देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शनिवार सुबह से शुरू हो गया। देश में दो कंपनियों के टीकों को पिछले दिनों मंजूरी दी गई थी। डीसीजीआई ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है।