अनुराग ठाकुर ने की महाराष्ट्र में जांच की मांग

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एंटीलिया केस में नए- नए खुलासों से खूब बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी भी हमले करने से नहीं चूक रही। हाल में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने जो दावे किए वो और भी चौंकाने वाले हैं। इन दावों को लेकर महाराष्ट्र के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि- एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और पूर्व पुलिस आयुक्त ने राज्य के सीएम को पत्र लिखकर गंभीर सवाल उठाए हैं और महाराष्ट्र के गृह मंत्री पर आरोप लगाए हैं। इसकी गंभीर जांच होनी चाहिए। यदि यह मुंबई की पुलिस का हाल है तो आप कल्पना कर सकते हैं कि महाराष्ट्र का क्या ही हाल होगा। गौरतलब है कि एंटीलिया मामले में बवाल के बाद मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर कहा है कि गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सचिन वाझे को हर महीने 100 करोड़ रुपए की उगाही करने के लिए कहा था। सीएम ठाकरे को लिखी चि_ी में परमबीर सिंह ने आरोप लगाए हैं कि अनिल देशमुख ने सचिन वाझे से प्रत्येक महीने बार, रेस्तरां और अन्य प्रतिष्ठानों से 100 करोड़ रुपए की उगाही करने के लिए कहा था।