महाराष्ट्र के परभणी में लॉकडाउन

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां कोरोना के बेकाबू हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों के बाद महाराष्ट्र का ही नंबर आता है। राज्य में अब तक 25.04 लाख लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और यह देश का सबसे संक्रमित राज्य है। महाराष्ट्र के परभणी जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 24 मार्च से 31 मार्च तक लॉकडाउन लगा दिया गया है।