यूपी कांग्रेस ने बढ़ाया संगठन का कुनबा: कई को मिली जिम्मेदारी

लखनऊ। पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस ने संगठन को और मजबूती देते हुए गयादीन अनुरागी, दीपक कुमार और विश्वविजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले प्रदेश कमेटी में पांच उपाध्यक्ष थे। वहीं अब हर जिले में एक प्रभारी सचिव होंगे। संगठन में ललितेश त्रिपाठी, वीरेन्द्र चौधरी, पंकज मलिक और योगेश दीक्षित पहले से ही उपाध्यक्ष बनाए जा चुके हैं। हर जिले में सचिव के अलावा महानगरों में अतिरिक्त प्रदेश सचिव लगाने की भी रणनीति है। अब प्रदेश के 75 जिलों में एक-एक सचिव होंगे और लखनऊ, इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर जैसे महानगरों में संगठन के कामकाज के लिए जिले से इतर सचिव लगाए जाएंगे ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।
प्रदेश कमेटी में 13 लोगों को महासचिव बनाया गया है। इनमें संजीव शर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह, राहुल रिछरिया, अंशु तिवारी, सुशील पासी, फूल कुंवर, श्याम सुंदर उपाध्याय, शिव पाण्डेय, धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू, देवेन्द्र प्रताप सिंह, त्रिभुवन नारायण मश्र, मानिन्द्र मिश्र, कुमुद गंगवार महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा हरेन्द्र त्यागी, शमीम उझारी, राजेन्द्र अवाना, संदीप वर्मा गुज्जर, गौरव भाटी, अजीत धौला, वीर सिंह चौधरी, सुखराज चौधरी, अरशद अली गुड्डू, अनूप वर्मा सोनी, अजय सारस्वत सोनी, अभिषेक सिंह पटेल, अम्बरीश गौर, विशन वाल्मीकि, आशुतोष दीक्षित, विजय मिश्र, मनीराम कुशवाहा, जेपी पाल, संजय तिवारी, मनोज पटेल, फिरोज खान, शाहनवाज आजमी, दुर्ग विजय सिंह, चंद्र शेखर मिश्र, धमेन्द्र चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, वसीम अंसारी, राजन दुबे, मुकुंद तिवारी, विजय पासी, राहुल त्रिपाठी, राम किशुन पटेल, सदाशिव यादव, अनीस खान, कर्मराज यादव, संतोष कटाई, सच्चिदानंद पाण्डेय , अमरेन्द्र मल्ल, मसूद अंसारी, जनक कुशवाहा, राम अवध यादव, शमशाद अहमद, सुनीत पाठक, अंकित धानविक, नसीम खान, कमलेश ओझा, गोविंद अहिरवार, जयकरण वर्मा, उवैस खान, धमेन्द्र निषाद, मनिन्दर लोधी, प्रदीप कनौजिया, परवेज खान को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।