डेस्क। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जा रही है। इस साल यह तिथि आज यानी 27 अप्रैल दिन मंगलवार को है। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही भक्त बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए व्रत भी रखते हैं। हनुमान जयंती के दिन चैत्र पूर्णिमा होने से इस दिन का महत्व और बढ़ रहा है। इस साल हनुमान जयंती पर सिद्धि योग बन रहा है। शास्त्रों में सिद्धि योग को शुभ योगों में गिना जाता है। इस योग के दौरान मांगलिक कार्यों को किया जाता है।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन विशेष तरह के प्रयोगों से ग्रहों को भी शांत किया जाता है। शिक्षा, विवाह, कर्ज और कोर्ट-कचहरी आदि के मामलों के लिए यह दिन खास माना जाता है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी के साथ भगवान श्रीराम की भी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जल्दी प्रसन्न होते हैं। इस दिन रामचरितमानस और बाल कांड, अयोध्या कांड, अरण्य कांड, किष्किन्धा कांड, सुन्दर कांड, लंका कांड एवं उत्तरकांड का भी विशेष पाठ किया जाता है।
हनुमान जयंती आज: बल-बुद्धि देहुं मोहे, हरहु कलेश विकार
