डेस्क। कंगना रनौत ने अब ऑथर चेतन भगत पर गुस्सा निकाला है। चेतन ने कोविड वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना को बेस्ट बताते हुए भारत में उपलब्धता पर सवाल उठाया था। इस पर कंगना भडक़ गई हैं। उन्होंने चेतन के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए खरी-खोटी सुनाई है। इसके बाद चेतन भगत ने भी कई ट्वीट्स किए हैं। चेतन भगत ने लिखा था, फाइजर और मॉडर्ना बेस्ट वेक्सीन्स हैं। वे दिसंबर 2020 में आ चुकी हैं। भारत में अब तक ये वैक्सीन क्यों नहीं आईं? क्या हम बेस्ट डिजर्व नहीं करते? क्या हम रक्षा के हथियार बाहर से नहीं मंगाते? क्या ये युद्ध जैसे हालात नहीं हैं? वैक्सीन यहीं और सिर्फ यहीं बननी क्यों जरूरी है?
चेतन भगत पर भडक़ीं कंगना
