गाजियाबाद। मशहूर कवि कुंवर बेचैन सिंह का निधन हो गया है। वह कोरोना संक्रमित हो गए थे। उनके अलावा पत्नी संतोष कुंवर भी कोरोना संक्रमित थीं। पॉजिटिव पाए जाने के बाद से ही दोनों दिल्ली के लक्ष्मीनगर स्थित सूर्या अस्पताल में एडमिट थे। हालत में सुधार नहीं होने पर डॉ. कुंवर बेचैन को आनंद विहार स्थित कोसमोस अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि उनकी पत्नी की हालत स्थिर है। वह सूर्या अस्पताल में ही भर्ती हैं।
डॉ कुंवर बेचैन ग़ाजिय़ाबाद के नेहरू नगर में रहते हैं। कोसमोस अस्पताल में एडमिट किए जाने के बाद भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था और उन्हें वेंटिलेटर बेड नहीं मिल पा रहा था। इस पर कवि कुमार विश्वास ने ट्वीट किया था। कुमार विश्वास के ट्ववीट के बाद गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा ने मदद की थी और उन्हें कैलाश अस्पताल में वेंटिलेटर मिल पाया था।
मशहूर कवि कुंवर बेचैन का कोरोना से निधन
