नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। वहीं, हाल ही में चुनावी रणनीतिकार का काम छोडऩे का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर ने भी इसे घिनौना बताया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने ट्वीट किया, ”सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों और उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डालना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।”
राहुल बोले: झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा
