दिनेश शर्मा गाजियाबाद। कोविड-19 महामारी में कार्यरत गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी तथा कर्मचारीगण स्वयं का भी रखें। कोविड-19 संक्रमित नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से उपचार हेतु परिवारजनों का भी डाटा मांगा गया है। इस महामारी के समय में गाजियाबाद नगर निगम का स्वास्थ्य प्रहरी,अधिकारीगण अपनी ड्यूटी के दौरान कार्य करने में इतनी मग्न हो जाते हैं कि वह अपना ध्यान नहीं रख पाते। नगर आयुक्त गाजियाबाद महेंद्र सिंह तंवर द्वारा गाजियाबाद नगर निगम के समस्त अधिकारियों अभियंताओं तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। नगर आयुक्त द्वारा सभी विभाग अध्यक्षों को यह भी आदेश जारी किया है कि यदि उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से सफाई कर्मचारी को या उसके परिवार का कोई सदस्य कोविड-19 से संक्रमित है तो उसकी जानकारी लेकर उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए और उसको संक्रमण से मुक्त कराया जाए।
गाजियाबाद: नगर निगम कर्मियों के संक्रमित परिवार के सदस्यों की नगर आयुक्त ने ली जिम्मेदारी
