नई दिल्ली। कोविड-19 वैक्सीन संकट को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गंभीर चिंता जताई है। केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए टीम इंडिया को साथ आना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह देश वैक्सीन क्यों नहीं खरीद रहा है? हम इसे राज्यों पर नहीं छोड़ सकते। हमारा देश कोविड के खिलाफ युद्ध लड़ रहा है। अगर पाकिस्तान भारत पर हमला करता है, तो क्या हम राज्यों को अपने दम पर छोड़ देंगे? क्या यूपी अपने टैंक खरीदेगा या दिल्ली अपने हथियार?कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में केन्द्र को सहयोग देने की बात कहते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस लड़ाई को हार नहीं सकते। अगर केन्द्र यह लड़ाई हारता है तो भाजपा नहीं, बल्कि भारत लड़ाई हारेगा।
वैक्सीन को लेकर एके केन्द्र पर बरसे
