लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज से पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह शुरू किया। उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा भेजी गयी जरूरी दवाओं की पहली खेप आज से लखनऊ से जिलों में रवाना होगी। गौरतलब है कि महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 10 लाख कोरोना होम आइसोलेशन उपचार के लिए दवाएं भेजी जा रही हैं। यह दवाएं कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चिकित्सीय परामर्श पर दी जाएगी। इसके साथ ही साथ महासचिव प्रियंका गांधी ने पंचायत चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कोरोना महामारी से लडऩे के लिए सहयोग की अपील की है। गौरतलब है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में कांग्रेस पार्टी जी जान लगाकर लोगों की सेवा कर रही है। महासचिव प्रियंका गांधी ने कई जिलों में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और आक्सीजन सिलेंडर भेजकर फौरी तौर पर राहत पहुंचाने का अभियान पहले ही शुरू कर दिया था।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में सेवा सत्याग्रह के अंतर्गत मेरा गांव-मेरा अभियान प्रारम्भ करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के लिये 10 लाख दवाओं के साथ 15 लाख लीटर सेनेटाइजर की व्यवस्था कर प्रदेश के सभी गांवों में सेनेटाजेशन शुरू किया जा रहा है जिसके लिये दवाएं आज से रवाना करने के साथ सेनेटाइजर टैंक भी भेजे जा रहे हैं।
यूपी कांग्रेस ने शुरू किया सेवा सत्याग्रह
