पंडित नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे: बिजेंद्र यादव

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। आधुनिक भारत के निर्माण की आधार शिला रखने वाले,समाजवाद व धर्मनिरपेक्षता के प्रणेता,पंचवर्षीय योजना के जनक,देश के प्रथम प्रधान मंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की 58 वी पुण्यतिथि के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय पर उन्हें नमन किया और श्रृद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का हम सभी को संकल्प लेना है। बिजेंद्र यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे और उन्होंने भारत को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश के सभी नागरिकों में समानता का भाव जगाया और देश के नागरिकों को समान अवसर उपलब्ध कराए। बच्चों को अथाह प्रेम करते थे इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरु कहते थे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी अमोल वसिष्ठ,बुजुर्ग कांग्रेसी बाबूराम शर्मा,जिला विधि विभाग चेयरमैन रंजनीकात राजू, जिला महासचिव ठाकुर ओंकार सिंह, मास्टर अकबर,इस्माइल खान अर्थला, राजेंद्र शर्मा आदि ने कार्यक्रम में उपस्थित रहकर भाग लिया।