महाराष्ट्र में 5 लेवल अनलॉक का एलान

मुंबई। महाराष्ट्र ने अब पाबंदियों की जद से निकलने का फैसला कर लिया है। महाराष्ट्र ने सोमवार से पांच स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की है, जो राज्य में कोविड पॉजिटिविटी दर और ऑक्सीजन बेड की उपलब्धता पर आधारित होगी। राज्य सरकार ने शुक्रवार को राज्य को फिर से खोलने के लिए पांच-स्तरीय अनलॉक योजना जारी की थी। इसे अब सोमवार से लागू कर दिया जाएगा। जिलों में कोविड-19 की गंभीरता के स्तर के अनुसार छूट की सीमा तय की गई है। गाइडलाइंस के मुताबिक लोक स्वास्थ्य विभाग हर गुरुवार को स्थिति का आकलन करेगा। महाराष्ट्र सरकार के आदेश के मुताबिक, अनलॉक के लेवल 1 में सबसे कम प्रतिबंध हैं जबकि लेवल 5 में सबसे अधिक प्रतिबंध होंगे।