लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह को बुधवार को तबीयत बिगडऩे पर मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बेचैनी महसूस होने पर उन्हें दोपहर करीब एक बजे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया है। जांच की जा रही है। इससे पहले बीते शुक्रवार को भी पूर्व मुख्यमंत्री मेदांता अस्पताल आए थे। दोपहर 12 बजे से लेकर रात नौ बजे तक वह अस्पताल में थे। स्वास्थ्य जांच कराने के बाद रात में वापस लौटे थे।
मुलायम की तबियत फिर बिगड़ी
