लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बारिश न होने के कारण तो गर्मी बढ़ी ही है। साथ ही, पंचायत चुनावों ने भी तापमान कुछ ज्यादा ही बढ़ा रखा है। जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनाव चल रहे हैं। जिस प्रकार योगी आदित्यनाथ और भाजपा चुनाव जीत रहे है उसने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग के संयोजक ललन कुमार ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा है।उत्तर प्रदेश अभी भारी चुनावी हिंसा का गवाह बन रहा है। जगह-जगह पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अराजकता फैलाई जा रही है। महिलाओं के साथ अभद्रता की जा रही है। बम-बन्दूक, गोली-डंडों से लैस भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख बनाए जा रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि पूरा का पूरा प्रशासन लोकतंत्र के कत्ल में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।
आपको क्या लगता है कि इस अराजकता से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अनभिज्ञ हैं? नहीं। यह पूरा का पूरा खेल योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व की निगरानी में हो रहा है। जनता ने पंचायत चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को नकार दिया था। यह वही जनता है जिन्होंने कोरोना के मुश्किल समय में सरकारी अव्यवस्थाओं के कारण अपने प्रियजनों को खोया। महँगाई से त्रस्त जनता ने भाजपा के झूठे दावों और वादों को ठेंगा दिखाते हुए उन्हें वोट नहीं दिया। तीन काले कृषि कानूनों की वजह से किसानों ने पूर्णत: भाजपाइयों का बायकाट किया।
कांग्रेस भी बीजेपी पर हमलावर: योगी पर निशाना
