गोरखपुर। ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध मिथुन राशि में हैं। सूर्य कर्क राशि में हैं। शुक्र और मंगल सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा और शनि मिलकर विषयोग का निर्माण कर रहे हैं। शनि यहां पर वक्री हैं इसलिए स्पष्ट विषयोग नहीं बनेगा फिर भी विषयोग का फल यहां पर आपको मिलेगा। गुरु भी वक्री हैं।मेष-दशम भाव में चंद्रमा और शनि का विषयोग है। धंधे में रुकावट, नौकरी-चाकरी में परेशानी, पैतृक सम्पत्ति में परेशानी और सीने में विकार दे सकता है। प्रेम और शारीरिक स्थिति मध्यम है। कुछ मिलाकर बचाकर पार करना होगा। शनिदेव की अराधना करते रहें। वृषभ-भाग्यवश अभी कुछ नहीं होगा। परिश्रम करें। स्वास्थ्य ठीक है। परिस्थितियां मध्यम हैं। ना अनुकूल हैं न प्रतिकूल हैं। प्रेम की स्थिति अच्छी है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। एक-दो दिन के बाद भाग्य भी साथ देने लगेगा। सब कुछ ठीक हो जाएगा। कोई भी नीली वस्तु पास रखें।
जानें गुरु पूर्णिमा पर कैसा रहेगा आपका राशिफल
