लखनऊ। यूपी में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने में जुटीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज लखनऊ पहुंच गयीं। प्रियंका गांधी आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी 10 सितम्बर को सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठक होगी। इसके अलावा आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर भी होगा मंथन। इस दौरान हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलेवार समीक्षा भी होगी।
प्रियंका पहुंची लखनऊ: आगामी अभियानों पर मंथन
