सौम्या शुक्ला। मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस क्लास कभी मिस नहीं करतीं। वह जब भी घर से बाहर होती हैं, पैपराजी भी उन्हें कैमरे में कैद करने से नहीं चूकते। रीसेंटली मलाइका जिम जा रही थीं तो फोटोग्राफर्स ने उनको कैमरे में कैद किया। उन्होंने ब्लैक जिम वियर और फ्लिप-फ्लॉप्स पहने थे। मलाइका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते है लोगों ने उनकी चाल पर भद्दे कॉमेंट्स किए। ये पहला मौका नहीं है जब सोशल मीडिया ट्रोल्स ने उनको निशाना बनाया।
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड कि सबसे फिट सिलेब्रिटीज में गिनी जाती हैं। वह अपना वर्कआउट मिस नहीं करतीं और लोगों के लिए इंस्पिरेशन भी हैं। रीसेंटली मलाइका को योगा क्लास जाते वक्त कैमरामेन ने कैप्चर किया। उनके वीडियोज बाहर आते ही कुछ लोगों ने ट्रोल करना शुरू किया। लोगों ने उनकी चाल पर भद्दे कॉमेंट्स किए हैं।
मलाइका को सोशल मीडिया ट्रोल्स ने बनाया निशाना
