कांग्रेस ने की उद्धव सरकार की राज्यपाल से शिकायत

मुंबई। साकी नाका बलात्कार-हत्या मामले पर महाराष्ट विकास अघाड़ी सरकार के रुख की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल को पत्र लिखा है। दो पन्ने की चि_ी में उन्होंने सीधे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पार्टी को ही कठघरे में खड़ा कर दिया। कांग्रेस नेता राय ने लिखा, “सीएम एक क्षेत्रीय दल के प्रमुख हैं और उनकी राजनीतिक चिंता क्षेत्रवाद है। उन्होंने अपने वोट बैंक को संतुष्ट करने के लिए अन्य राज्यों के लोगों को निशाना बनाया।”
पत्र में लिखा है कि महाराष्ट्र में महिलाओं के प्रति बढ़ते रेप और हिंसा मामले पर विधानसबा में विशेष सत्र बुलाने का सुझाव अत्यंत सराहनीय है। आपने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। इसके लिए मैं आभार प्रकट करता हूं। साकी नाका रेप कांड के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अप्रत्यक्ष रूप से परप्रांतियों (दूसरे राज्य के लोगों) को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। एक बलात्कारी किसी भी भाषा, धर्म, जाति का हो उसकी सजा फांसी होनी चाहिए।