पंडित दीनदयाल की जयंती पर हुए कई कार्यक्रम

बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को बाराबंकी जनपद भर में धूमधाम से मनाई गई। प्रत्येक बूथ पर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। जनपद की जनप्रिय पूर्व सांसद व भाजपा की तेज तर्रार प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका सिंह रावत जी ने सेठमऊ सेक्टर के करीमाबाद मलौली बूथ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश महामंत्री श्रीमती प्रियंका रावत जी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए संघर्ष किया। पंडित जी ने सनातन विचारधारा को आत्मसात कर मानव कल्याण का पथ प्रदर्शित किया था, भाजपा उनके आदर्शों का अनुसरण करते हुए नए भारत के निर्माण में लगनशील है। उक्त कार्यक्रम में श्री प्रशान्त मिश्रा, प्रतिनिधि अमित विक्रम सिंह , जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री आपुल वर्मा जी, श्री जंगबहादुर वर्मा, मंडल प्रभारी श्री गुलाब रावत जी, राजा कासिम जी, सत्यनाम वर्मा जी, रवि वर्मा जी , अनिल रावत, मंडल अध्यक्ष अरुण वर्मा, श्री वैभव मिश्रा, मंडल महामंत्री श्री संग्राम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष श्री उदित वर्मा, सेक्टर संयोजक श्री सरोज वर्मा, मंडल संयोजक यु.मो. प्रसून वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री अरूण वर्मा, श्री जगदेव प्रसाद वर्मा, श्री कमलेश, बीडीसी श्री उदय राज रावत आदि सैकड़ों की संख्या वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्तागण व आम जनमानस बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।