कोरोना के नए वैरिएंट से हडक़ंप: कई देशों में लगा बैन

डेस्क। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड के नए खतरनाक वैरिएंट क्च.1.1.529 से दुनिया भर के देश सतर्क हैं। एक्सपट्र्स के मुताबिक कोविड का यह वैरिएंट अब तक का सबसे म्यूटेड वर्जन है। जर्मनी ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका से अधिकतर यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इटली ने अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। यूरोपियन यूनियन भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इजरायल में दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट का एक केस मिला है। भारत की बात करें तो अब तक भारत में क्च.1.1.529 कोविड वैरिएंट का एक भी केस नहीं देखा गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में लिखा है कि कोविड क्च.1.1.529 वैरिएंट बहुत अधिक म्यूटेड है। इसका देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में वीजा प्रतिबंधों में ढिलाई और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने आगे बाते है कि रिस्क वाले देशों से आ रहे लोगों को बारीकी से ट्रैक और टेस्ट किया जाना चाहिए।