गणतंत्र दिवस परेड को लेकर एडवाइजरी जारी

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल से पहले दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की। इसके मुताबिक 17 जनवरी से 21 जनवरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मान सिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर आवाजाही बंद रहेगी। विजय चौक से इंडिया गेट मार्ग भी यातायात के लिए बंद रहेगा। राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की सुविधा के लिए 17, 18, 20 और 21 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच राजपथ-रफी मार्ग, राजपथ-जनपथ, राजपथ-मानसिंह रोड और राजपथ-सी-हेक्सागन पर यातायात प्रतिबंध लगाया जाएगा। गृह मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक परेड का रूट पिछले साल की तरह छोटा होगा। मार्चिंग दल लाल किले के बजाय इंडिया गेट सी-हेक्सागोन पर समाप्त होगा। सेंट्रल विस्टा के तहत पुनर्विकास किया गया राजपथ परेड में भाग लेने वाले दल के पूर्वाभ्यास के लिए विजय चौक और इंडिया गेट के बीच खोला गया है।