कांगे्रस की तीसरी पोस्टर गर्ल भी बीजेपी में शामिल

लखनऊ। कांग्रेस को तीसरी बार एक और बड़ा झटका लगा है। यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से पहले कांग्रेस की एक और पोस्टर गर्ल ने कांग्रेस छोडक़र भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस की जानी-मानी नेता पल्लवी सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। पल्लवी ने कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद बड़ा आरोप लगाया था। पल्लवी सिंह लडक़ी हूं लड़ सकती हूं कैंपने के प्रमुख चेहरों में से एक थीं। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की दो और पोस्टर गर्ल ने पार्टी छोडक़र भाजपा में शामिल हो गई हैं। तीन दिन पहले शक्ति विधान के पोस्टर दिखने वालीं पार्टी नेता वंदना ने कांग्रेस छोडक़र भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। वह पार्टी में पुराने कार्यकर्ताओं की बजाय नए चेहरों को ज्यादा तरजीह दिए जाने से नाराज हैं। वंदना ने कहा था कि प्रियंका गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलने का समय नहीं देती हैं। वह दो साल से उनसे नहीं मिल पाई हैं। ‘लडक़ी हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य पहले ही कांग्रेस छोडक़र बीजेपी में शामिल हो चुकी हैं। वह भी टिकट नहीं मिलने से नाराज थीं।