दिल्ली में 19 से फिर पलटेगा मौसम

नई दिल्ली। आसमान साफ होने के चलते राजधानी में अभी सुबह के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों के बीच न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने के आसार हैं। जबकि, तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार की सुबह से धूप रही जो दिन चढऩे के साथ ही तेज हो गई। इसके चलते दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधितम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। जबकि, न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो-तीन दिनों के बीच सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी। जबकि, आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इसके चलते सुबह का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। जबकि, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्याद रहेगा। 19 तारीख से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम में हो रहे बदलाव से 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाएं चलने की संभावना है। इससे खासतौर पर लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी।