पंकज सिंह बन सकते हैं कैबिनेट मंत्री

नोएडा। प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले नोएडा विधायक पंकज सिंह और तीसरे नंबर पर बड़ी जीत पाने वाले दादरी के विधायक तेजपाल नागर को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिछले दो दशक से कैबिनेट में नोएडा का कोई विधायक शामिल नहीं रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार मंत्री पद का सूखा समाप्त होगा और प्रदेश के मंत्रिमंडल में जिले की भी हिस्सेदारी होगी। दो दशक पहले राजनाथ सिंह के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकार में यहां से दादरी विधायक नवाब सिंह नागर कृषि राज्य मंत्री रहे थे। उसके बाद से गौतमबुद्ध नगर जिले का कोई भी विधायक मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हो सका।