लखनऊ। यूपी में पंचायतों के पुर्नगठन और परिसीमन का काम लगातार पिछडऩे से अगले साल होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी बाधित हो रही है। बीते 6 नवम्बर को मुरादाबाद, गोण्डा और सम्भल जिलों की पंचायतों के पुर्नगठन का शासनादेश जारी किया गया है। 2015 के पंचायत चुनाव में इन तीन जिलों में राजनीतिक विवाद के चलते पंचायतों का पुर्नगठन नहीं हो सका था और 2010 में इन जिलों की पंचायतों की जो स्थिति थी, उसी के आधार पर चुनाव करवा दिया गया था। अब इस बार इन जिलों…
Read MoreCategory: निकाय चुनाव
पंचायत चुनाव: 6 महीने टालने के मूड में सरकार
लखनऊ। नवंबर-दिसंबर में होने वाला यूपी पंचायत चुनाव छह महीने के लिए टल सकता है। अपने सारे संसाधनों के साथ प्रदेश सरकार फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में लगी है। ऐसे में इस महामारी के समय में चुनाव टलने की प्रबल संभावना है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि राज्य सरकार पंचायत चुनाव को 6 महीने के लिए टालने की योजना बना चुकी थी। इसके साथ ही तैयारी थी कि 25 दिसंबर को प्रधानों के पांच साल के कार्यकाल पूरा होने से पहले एक शासक की…
Read Moreनिकाय चुनाव: पहले फेज की वोटिंग कल, व्यवस्था चाक चौबंद
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिये अग्निपरीक्षा माने जा रहे शहरी निकाय चुनाव के पहले चरण में कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस चरण में राज्य के 24 जिलों शामली, मेरठ, हापुड़, बिजनौर, बदायूं, हाथरस, कासगंज, आगरा, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़,उन्नाव, हरदोई, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, गाजीपुर और नक्सलवाद से प्रभावित सोनभद्र जिले में मतदान होगा। कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह साढे सात बजे मतदान शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। पहले चरण में सबसे…
Read Moreयूपी निकाय चुनाव: तीन चरणों में मतदान, 1 दिसम्बर को मतगणना
लखनऊ। यूपी निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह चुनाव तीन चरणों में संपन्न होंगे। पहले चरण का मतदान मतदान 22 नवंबर, दूसरे चरण का 26, नवंबर और तीसरे चरण का 29 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना पूरे प्रदेश में एक साथ 1 दिसंबर को सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। राज्य सरकार ने निर्वाचन आयोग को चुनाव कार्यक्रम का प्रस्ताव भेज दिया है। आयोग अब इसके आधार पर अधिसूचना जारी करेगा। यूपी में इस बार 653 निकायों में 12007 वार्डों में चुनाव होगा। मेयर की…
Read Moreनिकाय चुनाव: सूची जारी होते ही बिछने लगी चुनावी गोटियां
लखनऊ। राज्य सरकार ने निकाय चुनाव के लिए 16 मेयर व 637 अध्यक्षों की सीटों का आरक्षण गुरुवार की देर रात जारी कर दिया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ, कानपुर नगर व गाजियाबाद मेयर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। लखनऊ मेयर की सीट पिछली बार अनारक्षित थी।प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने 16 नगर निगम में मेयर, 199 पालिका परिषद व 438 नगर पंचायतों में अध्यक्ष की सीटों के आरक्षण की अनंतिम अधिसूचना जारी कर दी है। स्थानीय निकाय निदेशालय में 20 अक्तूबर तक…
Read More