जॉनसन का आश्वासन: भगोड़ों को करेंगे भारत के हवाले

नई दिल्ली। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात में भरोसा दिया है कि बैंकों से धोखाधड़ी कर भागे विजय माल्या, नीरव मोदी का भारत प्रत्यर्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ कानूनी पेच हैं, जिसके चलते इन लोगों का भारत प्रत्यार्पण नहीं हो सका है। बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘प्रत्यर्पण के मामलों की बात करें तो कुछ कानूनी पेच हैं। यूके की सरकार ने उनके प्रत्यर्पण का आदेश दे दिया है। हम ऐसे लोगों का स्वागत नहीं करेंगे, जो हमारे कानूनी सिस्टम का इस्तेमाल भारत…

Read More

बोले बोरिस जॉनसन: महात्मा गांधी थे असाधारण व्यक्ति

अहमदाबाद। भारत के अपने दो दिवसीय दौरे पर आए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को महात्मा गांधी को ‘असाधारण व्यक्ति’ बताया, जिन्होंने दुनिया को बेहतर बनाने के लिए सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर बल दिया। जॉनसन साबरमती आश्रम का दौरा करने वाले ब्रिटेन के पहले प्रधानमंत्री बने। साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने एक दशक से अधिक समय तक ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन से स्वतंत्रता के लिए भारत के आंदोलन का नेतृत्व किया था। जॉनसन ने गांधी आश्रम में आगंतुक-पुस्तिका में लिखा, ‘इस असाधारण व्यक्ति के आश्रम में आना…

Read More

देश में गहराया कोरोना का साया: दिल्ली में मास्क हुआ अनिवार्य

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के चलते दिल्ली में एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसे 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना के केसों में तेजी के चलते चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। यही नहीं आने…

Read More

पीएम संग्रहालय पर बोले मोदी: सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को यहां स्थित तीन मूर्ति भवन परिसर में नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया और इसे प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब करार देते हुए उम्मीद जताई कि यह संग्रहालय भारत के भविष्य के निर्माण का एक ऊर्जा केंद्र भी बनेगा। भारत को ‘‘लोकतंत्र की जननी’’बताते हुए मोदी ने कहा कि एक दो अपवादों को छोड़ दिया जाए तो देश में लोकतंत्र को लोकतांत्रिक तरीके से मजबूत करने की गौरवशाली परंपरा रही है, इसलिए अपने प्रयासों से लोकतंत्र को मजबूत करते…

Read More

पीएम मोदी ने किया जलियांवाला बाग के शहीदों को सलाम

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1919 के जलियांवाला बाग नरसंहार में जान गंवाने वालों को बुधवार को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का अद्वितीय साहस और बलिदान आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करता रहेगा। ब्रिटिश बलों ने रॉलेट एक्ट के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों लोगों पर अकारण गोलीबारी कर दी थी, जिसमें सैडक़ों लोग मारे गए थे। यह भारत में ब्रिटिश हुकूमत की सबसे क्रूर कार्रवाई में से एक था। रॉलेट एक्ट ब्रिटिश हुकूमत को दमनकारी शक्तियां प्रदान करता था। मोदी ने ट्विटर पर लिखा,…

Read More